Showing posts with label विज्ञान लेख प्रतियोगिता. Show all posts
Showing posts with label विज्ञान लेख प्रतियोगिता. Show all posts

Thursday, June 7, 2007

विज्ञान लेख प्रतियोगिता-2007

डा. होमी भाभा हिंदी विज्ञान लेख प्रतियोगिता-2007 के लिए आप सभी से हिंदी में विज्ञान लेख आमंत्रित हैं।
लेख 3000-4000 शब्दों तक विज्ञान के किसी भी विषय पर हो सकता है। विषय पर आधुनिकतम जानकारी आवश्यक है। लेख के साथ चित्र, फोटोग्राफ इत्यादि को समुचित महत्व दिया जाता है। चित्र सफेद पेपर पर ब्लैक इंक से अलग पेपर पर बनाएं। अहिंदी भाषियों के लिए दो विशेष पुरुस्कारों की व्यवस्था है। इंटरनेट अथवा ईमेल द्वारा कृपया लेख न भेजें। लेख साफ हस्तलिपि में यां टाइप किए हों। लेख की कृपया दो प्रतियां भेजें।
.
लेख भेजने की अंतिम तिथि है-15 अक्टूबर 2007
लेखों पर निम्न पुरुस्कारों की व्यवस्था है -
प्रथम - रूपये 2000/-
द्वितीय - रुपये 1500/-
तृतीय - रुपये 1000/-
प्रोत्साहन- अधिकतम पाँच - रुपये 500/- प्रत्येक
प्रोत्साहन - अहिंदी वर्ग - दो - रुपये 500/- प्रत्येक
.
लेख कृपया निम्न पते पर भेजें -
श्री कुलवंत सिंह
संयोजक, ’लेख प्रतियोगिता’
वैज्ञानिक अधिकारी, पदार्थ संसाधन प्रभाग
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्रांबे, मुंबई - 400085