न कदर की तूने मेरी
कोई बात नही,
मेरे प्यार को आजमा के
देख लिया होता!
.
मेरे प्यार के आमंत्रण को
हंसी मे तुने उड़ाया,
न जाना था, ’प्यार क्या है?’
हमसे पूछ लिया होता!
.
कभी आँखों मे झाँककर
देख लिया होता,
या दिल मे उतर कर
महसूस किया होता!
.
धड़कनों से मेरी
तूने पूछ लिया होता,
या दर्पण में खुद को
कभी देख लिया होता!
.
कवि कुलवंत सिंह
Showing posts with label दर्पण देख लिया होता. Show all posts
Showing posts with label दर्पण देख लिया होता. Show all posts
Thursday, May 24, 2007
Subscribe to:
Posts (Atom)
