मानव मन बना है प्रस्तर
मानव क्या लेकर जाएगा,
मिटटी में खुद मिल जाएगा,
इस जग में फिर कैसे कैसे, ढ़ो रहा आडंबर .
मानव मन बना है प्रस्तर .
पैसा पापों का मूल बना,
हर रिश्ता लगता शूल बना,
अपने हाथ अपनों को मार, नाच रहा दिगंबर .
मानव मन बना है प्रस्तर .
छल, कपट, झूठ पहचान बनी,
सच बात लगे अब झूठ सनी,
लहू पीने को बेताब है, ले हाथ में खंजर .
मानव मन बना है प्रस्तर .
कवि कुलवंत सिंह
Showing posts with label प्रस्तर मन. Show all posts
Showing posts with label प्रस्तर मन. Show all posts
Friday, February 5, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)
