Showing posts with label माहिये - 3. Show all posts
Showing posts with label माहिये - 3. Show all posts

Tuesday, June 1, 2010

माहिये - 3

31. देखी है इबादत जब
देखना है हमको
उसका तो करिश्मा अब .

32. मिलती है खुशी ऐसे
मिलकर अपनों से
मिसरी हो घुली जैसे .

33. दिलबर हैं मेरे आते
जा के ले आऊँ मैं
धुन गीत मधुर गाते .

34. विस्मित कर दूँ उनको
हो के खुशी पागल
लिपटा लेंगे वह मुझको .

35. चाहो जो मिलें खुशियाँ
दुख न किसी को दो
बाँटो हर पल खुशियाँ .

36. बरखा ऋतु फिर आई
जीवन में सबके
है ले के बहार आई .

37. मेघा हैं घने छाये
नीर बहा छम – छम
मिट ताप धरा जाये .

38. है चांद खिला पूनम
आग लगी शीतल
साजन बिन आँखे नम .

39. हैं फूल खिले गुलशन
संग कली गाये
मुस्कान धरा हर जन .

40. झोंका है हवा आया
गाँव की मिट्टी की
खुशबू भर के लाया .

41. है चांद घिरा बादल
लुक छिप है खेले
पल देख के हो ओझल .

42. सोंधी खुशबू मिट्टी
फूल खिले मन में
साजन की मिली चिट्ठी .

43. क्यों रूठ गया चंदा
राज कहूँ किससे
है टूट गई तंद्रा .

44. सहरा है बना गुलशन
इक थी यहाँ बस्ती
उजड़ा है हुआ हर मन .

45. घनघोर चली आँधी
तरु हैं लगे गिरने
लो देख लो बरबादी .

46. आया है दशहरा फिर
रावण मारेंगे
क्यों दुष्ट हैं आते फिर .

47. आह्वान करो दुर्गा
फैले असुर धरती
संहार करो सबका .

48. माँ नाश करो दुर्जन
कितने अधम पापी
जीना है कठिन सज्जन .

49. जन्मा फिर भष्मासुर
नीच कुटिल दानव
काटो धड़ रजनीचर .

50. भगवान बसे कण कण
मन में हो गर आस्था
पाओगे उसे जन जन .

51. स्वीकार करो काली
भेंट असुर मुण्डन
पी रक्त लो भर प्याली .

52. प्रह्लाद ने पाया जब
ध्रुव ने भी पाया है
मुझको भी मिलेगा रब .

53. नव भोर भई नभ में
छोड़ उदासी अब
जीवन फिर जी सच में .

54. बरबाद किया जीवन
भाई ने बहना का
क्या सब कुछ ही है धन .

55. बन साँप हैं डस लेते
पहलू में छिपे बैठे
अपने ही हैं जां लेते .

56. इंसां को बनाये रब
कर्म करें अच्छे
निर्वाण पा जायें सब .
kavi kulwant singh