एक 'सच्चे इंसान' को
आसान है परिभाषित करना,
आज के युग में -
उसे पागल कह दो !
.
एक 'ईमानदार' को
आसान है ढ़ूंढ़ना,
आज के युग में -
लाखों में एक गिन लो !
.
एक 'बेबाक' को
आसान है चुप कराना,
आज के युग में -
उस पर झूठे केस चला दो !
.
एक 'सरल इंसान' को
आसान है खोजना,
आज के युग में
उसे किताबों में पढ़ लो !
.
कवि कुलवंत सिंह
http://kavikulwant.blogspot.com
Showing posts with label आज के युग में. Show all posts
Showing posts with label आज के युग में. Show all posts
Friday, June 15, 2007
Subscribe to:
Posts (Atom)




